Bank Locker: बैंक में कैसे मिलेगा आपको लॉकर, समझ लीजिए A टू Z नियम

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 24, 2024, 04:55 PM IST

How to Open Bank Locker: । बैंकों के हर एक ब्रॉन्च में लॉकर की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है। बैंक अपने चुनिंदा ब्रॉन्च में ही लॉकर की सुविधा रखते हैं। लॉकर लेने से पहले इसके लिए आवेदन देना पड़ता है फिर ग्राहक और बैंक के बीच सिक्योरिटी को लेकर एग्रीमेंट साइन किए जाते हैं।

How to Open Bank Locker: देश के बैंक लोगों को कई तरह की सर्विस ऑफर करते हैं। इनमें से एक लॉकर है। लोग अपने कीमती समान या महत्वपूर्ण कागजात को रखने के लिए लॉकर रेंट पर लेते हैं। बैंकों के हर एक ब्रॉन्च में लॉकर की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है। बैंक अपने चुनिंदा ब्रॉन्च में ही लॉकर की सुविधा रखते हैं। लॉकर लेने से पहले इसके लिए आवेदन देना पड़ता है फिर ग्राहक और बैंक के बीच सिक्योरिटी को लेकर एग्रीमेंट साइन किए जाते हैं। इसके बाद ही बैंक ग्राहकों को लॉकर उपलब्ध करता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले साल बैंक लॉकर को लेकर बेहद की सख्त गाइडलाइंस जारी की थी।

Bank Locker

कैसे ले सकते हैं लॉकर

अगर आप बैंक के किसी ब्रॉन्च में लॉकर लेने जाते हैं, तो एप्लीकेशन देना होता है। बैंक लॉकर की सुविधा पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर देते हैं। लॉकर के लिए वेटिंग लिस्ट भी देखने को मिलती है। जब कोई लॉकर खाली होता है, तो फिर वेटिंग लिस्ट के आधार पर ग्राहक को मिल जाता है। लेकिन इसके लिए आपके खाते में एक तय मिनिमम बैलेंस होना जरूरी है। बैंक लॉकर का किराया सालाना आधार पर ग्राहकों से लेता है। बैंक में आप सिंगल के अलावा ज्वाइंट लॉकर के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।

End of Feed