Aadhaar: आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए लगती है कितनी फीस, जानें-पूरा प्रोसेस

Link Mobile Number in Aadhaar: आप अपने आधार को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो। अगर आधार में आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो ऑनलाइ सर्विस का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

Link Mobile Number in Aadhaar: आधार आज के समय में देश के नागरिकों के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज हो गया है। किसी भी सरकारी स्कीम का लाभ लेना हो या फिर कहीं अपनी पहचान स्थापित करनी हो, तो आधार की जरूरत पड़ती है। देश के किसी भी नागरिक को उसके पूरे जीवनकाल में एक ही बार आधार नंबर जारी किया जाता है। हालांकि, आधार में आप अपनी पर्सनल डिटेल्स में बदलाव कर सकते हैं। आप अपने आधार को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो। अगर आधार में आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो ऑनलाइ सर्विस का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

aadhaar updation

ओटीपी की जरूरत

जब भी आप ऑनलाइन आधार में बदलाव करेंगे, तो ओटीपी की जरूरत पड़ती है। यह ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। बता दें कि आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको आधार सेंटर पर जाना होगा। मोबाइल नंबर अपडेट या लिंक करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है।

End of Feed