WhatsApp Document Security: आज के समय में WhatsApp सिर्फ चैटिंग और फोटो-वीडियो शेयर करने का माध्यम नहीं रह गया है। बहुत से लोग इस ऐप का इस्तेमाल ऑफिस के काम के लिए भी करते हैं। वहीं कई बार लोग जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, मार्कशीट, बैंक से जुड़े डॉक्यूमेंट्स या ऑफिस की फाइलें भी WhatsApp के जरिए भेज देते हैं। ऐसे में इन डॉक्यूमेंट्स की सुरक्षा को लेकर सावधान रहना जरूरी है। कुछ बातों का ध्यान रखकर WhatsApp पर भेजे गए जरूरी Documents को सुरक्षित रखा जा सकता है-
वॉट्सऐप पर डॉक्यूमेंट्स को लेकर इन बातों का रखें ध्यान (Photo: iStock)
WhatsApp पर लगाएं स्क्रीन लॉक
वॉट्सऐप पर डॉक्यूमेंट्स भी शेयर करते हैं तो केवल फोन पर पासवर्ड लगाना काफी नहीं है। वॉट्सऐप पर भी अतिरिक्त सुरक्षा का ध्यान रखें। आप वॉट्सऐप पर ऐप लॉक को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए वॉट्सऐप पर सेटिंग्स में आकर प्राइवेसी पर App Lock को इनेबल कर सकते हैं। इस सेटिंग के साथ आपका फोन ऑटोमैटिकली लॉक हो जाएगा। इससे यह होगा कि अगर आपका फोन किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ में कुछ देर के लिए भी चला जाए तो वह आसानी से WhatsApp चैट और उसमें मौजूद Documents नहीं देख पाएगा।
Two-Step Verification करें ऑन
WhatsApp अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाने के लिए Two-Step Verification को भी ऑन कर सकते हैं। इसके लिए WhatsApp की Settings में जाकर Account और फिर Two-Step Verification का विकल्प चुना जा सकता है। इसमें एक PIN सेट करना होता है। अगर आपके वॉट्सऐप पर डॉक्यूमेंट्स शेयरिंग होती है तो आपके मोबाइल नंबर से WhatsApp अकाउंट को दोबारा रजिस्टर करने की कोशिश पर अतिरिक्त सुरक्षा मिल सकेगी।
स्टोरेज से हटाएं डॉक्यूमेंट्स
इस बात का ख्याल रखें कि WhatsApp पर आया कोई भी जरूरी Document फोन में डाउनलोड होने के बाद डिवाइस के स्टोरेज में भी सेव हो सकता है। इसलिए फोन का स्क्रीन लॉक मजबूत बनाएं रखें और अनजान ऐप्स को फाइलों तक परमिशन देने से बचें। अगर किसी खास डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं है, तो उसे चैट और फोन के स्टोरेज से भी डिलीट कर दें।
जल्दबाजी में न करें डॉक्यूमेंट सेंड
अगर आप वॉट्सऐप पर कोई जरूरी डॉक्यूमेंट शेयर कर रहे हैं तो इस काम को जल्दबाजी में न करें। ध्यान रखें कि अगर आपका डॉक्यूमेंट किसी वॉट्सऐप ग्रुप में चला जाता है तो यह एक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंच सकता है। इसके अलावा, अगर आप कहीं गलत जगह डॉक्यूमेंट भेज देते हैं और डिलीट फॉर मी कर देते हैं तो यह डॉक्यूमेंट आप चाह कर भी डिलीट नहीं कर पाएंगे।
