Ginger Farming: कम लागत में लाखों का मुनाफा, जानें कैसे करें अदरक की खेती, कितना आएगा खर्चा

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 12, 2022, 07:42 AM IST

यदि आप परंपरागत खेती से हटकर कुछ अलग खेती करना चाह रहे हैं, तो आप कम पैसे में अदरक की खेती कर लाखों पैसे कमा सकते हैं। बता दें अदरक का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। वहीं आयुर्वेद में अदरक का इस्तेमाल औषधि बनाने के लिए भी किया जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अदरक की खेती बना देगी आपको मालामाल।
  • अप्रैल से मई का महीना अदरक की बुवाई के लिए माना जाता है सबसे अच्छा।
  • इसके पैदावार में कुल 7 से 8 महीने का समय लगता है।

Ginger Farming In Hindi: राज्य व केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने व आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है। देशभर में कृषि को हाइटेक बनाने की कोशिश की जा (Ginger Farming In India) रही है। बता दें खेती जितनी हाइटेक होगी उतनी ही आसान होगी। साथ ही इससे पैदावार भी तेजी से बढ़ेगी। बता दें भारत में खेती का नाम सुनते ही लोगों के जेहन में धान और गेहूं का नाम आता है, लोगों का मानना है कि इसके साथ दलहन और तिलहन की खेती कर अच्छी कमाई की जा (How to get benefits from Ginger) सकती है। लेकिन यहां हम आपको ऐसे फसल के बारे में बताएंगे, जिसकी खेती कर आप कम लागत में मोटा पैसा कमा सकते हैं।

Ginger Farming In India

कैसे करें अदरक की खेती, कितना आएगा कुल खर्चा

इतना ही नहीं इसके लिए आपको खेती करने के बाद फसल के लिए ज्यादा इंतजार भी नहीं करना होगा। जी हां यह कुछ और नहीं बल्कि हर घर में इस्तेमाल होने वाली अदरक (Ginger) है। अदरक का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। सर्दियों में अदरक की मांग बाजार में काफी ज्यादा रहती है। इसका इस्तेमाल चाय बनाने से लेकर मासाला तैयार करने के लिए किया जाता है।

End of Feed