Retirement Planning: रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए अपनाएं ये फॉर्मूला, जमा कर पाएंगे मोटा पैसा, मौज में कटेगा बुढ़ापा

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 23, 2024, 03:16 PM IST

Retirement Planning Formula: पैसे बचाने के कई फॉर्मूले हैं, जरूरी ये है कि कौन सा फॉर्मूला आपके लिए मुफीद बैठता है। ऐसा ही एक फॉर्मूला है, जो रिटायरमेंट फंड जमा करने में मदद कर सकता है। 30-30-30-10 नियम आपको हर महीने अपनी कमाई का एक हिस्सा बचाने में मदद करेगा।

Retirement Planning: सभी लोग अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग करते हैं। इसके लिए वो पैसे की सेविंग करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि पैसे बचाने की शुरुआत कैसे की जाए। पैसे बचाने के कई फॉर्मूले हैं, जरूरी ये है कि कौन सा फॉर्मूला आपके लिए मुफीद बैठता है। ऐसा ही एक फॉर्मूला है, जो रिटायरमेंट फंड जमा करने में मदद कर सकता है। यह फॉर्मूला है 30-30-30-10। आइए जानते हैं कि इसे अपनाकर आप कैसे अपने लिए मोटा रिटायरमेंट फंड जमा कर सकते हैं।

Retirement planning

क्या है फॉर्मूला

30-30-30-10 नियम आपको हर महीने अपनी कमाई का एक हिस्सा बचाने में मदद करेगा। कोटक महिंद्रा बैंक के एक ब्लॉग के अनुसार, यह एक प्रतिशत-आधारित बजटिंग ट्रिक है जो विभिन्न आवश्यक कैटेगेरी में खर्चों के लिए एक स्टैंडर्ड निर्धारित करती है।

End of Feed