Lost PAN Card के लिए कैसे करें अप्लाई, यहां देखें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 12, 2022, 02:22 PM IST

How to Apply For Lost Pan Card: यदि आपका पैन कार्ड चोरी हो गया है तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। घर बैठे महज 10 से 15 मिनट में खोए हुए पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही ई-पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें जब तक आपका ओरिजिनल पैन कार्ड घर नहीं आ जाता यह हर जगह वैध माना जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
आधार के बाद पैन कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है।
पैन कार्ड गुम होने पर तुरंत पास के पुलिस थाने में दर्ज करवाएं शिकायत।
आयकर विभाग की साइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं ई-पैन कार्ड।

How To Apply For Lost Pan Card: पैन कार्ड आधार कार्ड के बाद सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। खास बात यह है कि, एक बार पैन कार्ड Pan Card बनने के बाद आप दोबारा नहीं बनवा सकते हैं। जिस प्रकार आपका आधार नंबर नहीं बदलता ठीक उसी प्रकार पैन नंबर भी नहीं बदलता। हालांकि दोनों में अंतर यह है कि, आधार कार्ड की दूसरी कॉपी आप आसानी से निकलवा सकते हैं, जबकि पैन कार्ड गुम हो जाने पर आपको आयकर विभाग से ही दूसरा कार्ड (Pan Card Lost) मिलता है। इसके लिए आपको नंबर की जरूरत होती है। वहीं कई बार जरा सी लापरवाही के चलते पैन कार्ड गुम हो जाता है और लोगों को पैन नंबर भी याद नहीं रहता। ऐसे में लोग आयकर विभाग के चक्कर काटना शुरू कर देते हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत (Pan Card Status) नहीं है। यहां हम ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप बिना पैन नंबर के दूसरे पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि ध्यान रहे पैन कार्ड गुम हो जाने के तुरंत बाद, पास के पुलिस थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करवाएं, क्योंकि आजकल बैंक खाते से लेकर आईटीआर हर जगह पैन कार्ड लिंक होता है। जरा सी लापरवाही के चलते आप अपना सबकुछ गंवा सकते (Pan Card Online Apply) हैं। यहां हम आपको बिना पैन नंबर के ऑनलाइन दूसरा पैन कार्ड अप्लाई करने का आसान तरीका बताएंगे। जिससे आप घर बैठे मात्र 10 से 15 मिनट में दूसरे पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

End of Feed