AC में पानी कैसे बनता है? 90% लोगों को नहीं मालूम है इसका कारण

गर्मी के सीजन में एसी एक बड़ी जरूरत बन चुका है। बिना एयर कंडीशनर के भीषण गर्मी में रह पाना बेहद मुश्किल है। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर एसी से निकलने वाला पानी एसी में कैसे बनता है?

गर्मियों के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) लगभग हर घर की जरूरत बन चुका है। चिलचिलाती धूप और 50 डिग्री तापमान वाली भीषण गर्मी से राहत देने में एयर कंडीशनर ही हमारी मदद करते हैं। अगर आपके घर में एसी है तो आपने देखा होगा कि इसके ड्रेनेज पाइप से लगातार पानी टपकता रहता है। क्या आपने कभी यह सोचा है कि जब एसी के अंदर कोई पानी का टैंक या पाइप लाइन नहीं होती है तो फिर इसमें से पानी कै से निकलता है? आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

AC iStock

एसी के इनडोर यनिट से भी कई बार पानी निकलने लगता है।(फोटो क्रेडिट-iStock)

AC से पानी क्यों निकलता है?

एयर कंडीशनर का मुख्य काम कमरे की गर्मी को बाहर निकालना और हवा को ठंडा करना होता है। जब AC कमरे की गर्म और नम हवा को अपने अंदर खींचता है, तो यह हवा एक ठंडी धातु की सतह, जिसे इवैपोरेटर कॉइल (Evaporator Coil) कहा जाता है, के संपर्क में आती है।

End of Feed