5-Star AC के बाद भी बिजली बिल कम नहीं हुआ? कहीं आप ये गलती तो नहीं कर रहे

5-Star AC खरीदने के बाद भी बिजली बिल ज्यादा आ रहा है? जानिए AC की बिजली खपत बढ़ने की वजह, सही temperature, filter cleaning और बिजली बचाने के आसान तरीके।

AC खरीदते समय 5-Star रेटिंग देखकर ज्यादातर लोगों को लगता है कि अब बिजली का बिल अपने आप कम हो जाएगा, लेकिन अगर आपके घर में भी नया 5-Star AC लगा है और इसके बावजूद बिजली का बिल उम्मीद से ज्यादा आ रहा है, तो जरूरी नहीं कि AC खराब हो या कंपनी ने गलत दावा किया हो। असली वजह कहीं और भी हो सकती है।

AC TIPS

सिर्फ 5-Star देखकर AC मत खरीदिए

दरअसल, 5-Star AC कम बिजली खपत करने में ज्यादा efficient होता है, लेकिन यह बिजली की खपत को खत्म नहीं करता। AC कितने घंटे चल रहा है, किस तापमान पर चल रहा है, कमरे के हिसाब से उसकी capacity सही है या नहीं और उसकी मेंटेनेंस कैसी है, इन सभी चीजों का असर आपके बिजली बिल पर पड़ता है।

End of Feed