Lado Lakshmi Yojana: महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना बेहद जरूरी है। इस बात को केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार भी बखूबी समझती हैं। यही वजह है कि भारत के विभिन्न राज्यों की सरकारें अब महिलाओं के कल्याण के लिए उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से योजनाएं चलाती हैं। जल्द ही हरियाणा सरकार लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर सकती है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यहां आपको योजना से संबंधित सारी आवश्यक जानकारी देने जा रहे हैं।
महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देगी सरकार
लाडो लक्ष्मी योजना की पात्रता
हरियाणा सरकार द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए चलाई गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसीलिए राज्य सरकार की इस योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को ही मिलेगा जिनके पास BPL (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड है। इतना ही नहीं, हर महीने 2100 रुपये सिर्फ उन महिलाओं के अकाउंट में ही भेजे जायेंगे जिनके पास BPL कार्ड तो है ही साथ ही उनकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच है।
लाडो लक्ष्मी योजना की आवेदन प्रक्रिया
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि शीतकालीन सत्र के दौरान इस योजना की शुरुआत की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो योजना की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी और इसे जल्द ही शुरू किया जा सकता है। फिलहाल आवेदन प्रक्रिया को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। योजना में आवेदन के लिए महिलाओं के पास बैंक से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर, BPL कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक की पासबुक जैसे जरूरी डाक्यूमेंट्स होने चाहिए।
