बुकिंग के ढाई दिन के अंदर हो जाएगी गैस सिलेंडर की डिलीवरी, सरकार ने करोड़ों लोगों को दी बड़ी राहत

LPG Gas सप्लाई बाधित होने की आशंका के बीच सरकार की तरफ से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई है। सरकार ने गैस सिलेंडर डिलीवरी को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की है।

देशभर में चल रही गैस की किल्लत के बीच में सरकार ने बड़ी राहत की खबर दी है। सरकार की ओर से बताया गया है कि सिलेंडर की सप्लाई में कोई कमी नहीं है। अगर कोई उपभोक्ता गैस सिलेंडर की बुकिंग करता है तो उसे ढाई दिन के अंदर डिलीवरी हो जाएगी। सरकार की इस पहल से देश के करोड़ों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। सरकार के मुताबिक रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नही हैं।

LPG Crisis (12)

आसानी होगी गैस सिलेंडर की डिलीवरी। (फोटो क्रेडिट-iStock)

आपको बता दें कि देश में एलपीजी गैस की शॉर्टेज को लेकर लगातार आ रही अफवाहों को विराम देते हुए अब सरकार ने बड़ी जानकारी दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा के मुताबिक उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के सिर्फ ढाई दिन में ही सिलेंडर डिलीवर होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराहट में सिलेंडर बुक करके जमा न करें।

End of Feed