Ujjwala Yojana: गरीब महिलाओं के लिए गुड न्यूज, मिलेंगे 25 लाख अतिरिक्त मुफ्त LPG कनेक्शन

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने चालू वित्त वर्ष में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत गरीब महिलाओं को 25 लाख अतिरिक्त मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देने को मंजूरी दी है। इस निर्णय के बाद योजना के तहत कुल कनेक्शन की संख्या बढ़कर 10.58 करोड़ हो जाएगी, जिससे स्वच्छ ऊर्जा पहुंच और अधिक व्यापक होगी।

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana : पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि सरकार ने चालू वित्त वर्ष में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत गरीब महिलाओं को 25 लाख अतिरिक्त मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देने को मंजूरी दे दी है। इस विस्तार के बाद योजना के तहत कुल कनेक्शन की संख्या 10.58 करोड़ हो जाएगी।

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 25 लाख मुफ्त एलपीजी कनेक्शन जारी करने की मंजूरी (तस्वीर-PTI)

परियोजना के लिए 676 करोड़ रुपये स्वीकृत

सरकार ने इस योजना के लिए कुल 676 करोड़ रुपये के व्यय को मंजूरी दी है। इसमें 25 लाख कनेक्शन को बिना किसी जमा राशि के प्रदान करने के लिए 512.5 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके अलावा, 14.2 किलो ग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 300 रुपये की लक्षित सब्सिडी के लिए 160 करोड़ रुपये और परियोजना प्रबंधन एवं अन्य खर्चों के लिए 3.5 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं।

End of Feed