फ्रंट लोड vs टॉप लोड: कौन-सी वॉशिंग मशीन है बेहतर? खरीदने से पहले जान लें दोनों का अंतर

दोनों मशीनों के अपने-अपने फायदे हैं। बेहतर वॉश क्वालिटी, कम पानी और बिजली की खपत के लिए फ्रंट लोड मशीन सबसे अच्छा विकल्प मानी जाती है। वहीं कम कीमत, आसान इस्तेमाल और कम रखरखाव के लिए टॉप लोड मशीन बेहतर साबित होती है।

आज के समय में वॉशिंग मशीन लगभग हर घर की जरूरत बन चुकी है। लेकिन नई मशीन खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि फ्रंट लोड (Front Load) वॉशिंग मशीन लें या टॉप लोड (Top Load)। दोनों ही मशीनें कपड़े धोने का काम करती हैं, लेकिन इनके फीचर्स, पानी और बिजली की खपत, सफाई और कीमत में बड़ा अंतर होता है। ऐसे में खरीदारी से पहले दोनों के फायदे और नुकसान जानना जरूरी है।

Washing Machine top vs front

किसके लिए कौन-सी मशीन सही?

क्या होती है फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन?

फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में कपड़े सामने की तरफ लगे दरवाजे से डाले जाते हैं। इसमें ड्रम क्षैतिज होता है, जो कपड़ों को घुमाकर और हल्के झटकों के साथ साफ करता है। इस तकनीक से कपड़ों की सफाई बेहतर होती है और फैब्रिक को भी कम नुकसान पहुंचता है।

End of Feed