अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होने वाली है। क्या आपको भी लगता है कि ट्रेन के सफर में अगर आप फिजिकल आधार कार्ड ले जाना भूल गए तो TTE (Travelling Ticket Examiner) बिना टिकट के ट्रैवल करते हुए मान आप पर पेनल्टी लगा देगा। अगर हां तो ऐसा नहीं है। अगर आप फिजिकल आधार कार्ड ले जाना भूल गए हैं तो भी आप जुर्माने से बच सकते हैं।
Train (Photo: iStock)
ऑरिजनल Aadhaar Card नहीं तो क्या करें
दरअसल, UIDAI (Unique Identification Authority of India) की ओर से भारत में रहने वाले नागरिकों को इसी साल एक नए आधार ऐप की सुविधा पेश की गई है। अगर आप अभी तक इस आधार ऐप का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो इसे तुरंत प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लेना चाहिए। नए आधार ऐप के साथ आपकी ट्रेन में ऑरिजनल Aadhaar Card न ले जाने की परेशानी भी दूर हो जाती है। जी हां, आप TTE (Travelling Ticket Examiner) को फोन में Aadhaar App पर अपना आधार शो कर सकते हैं।
नए आधार ऐप को ऐसे करें इस्तेमाल
इसके लिए आप गूगल प्ले स्टोर पर Aadhaar App सर्च कर सकते हैं। इस ऐप के नीचे Unique Identification Authority of India
लिखा मिल जाता है। यह एक सरकारी ऐप है, जिसे वर्तमान में 1 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इस ऐप को सर्च करने के साथ ही इसे डाउलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद आपको ऐप पर अपनी प्रोफाइल सेटअप करनी होती है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन और लॉग-इन का प्रॉसेस फॉलो करना होता है।
- सबसे पहले ऐप को ओपन करना होगा।
- अब ऐप पर कैमरा, एसएमएस और कॉल परमिशन को अलाउ करना होगा।
- अब While Using The App ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं।
- आगे बढ़ते हुए Aadhaar Number की जानकारी देनी होगी।
- सिम सेलेक्ट करते हुए मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा।
- अब फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
- अब ऐप के लिए एक पिन सेटअप करना होगा।
- पिन सेटअप करते हुए आपकी प्रोफाइल सेटअप हो जाती है।
- अब ऐप को आप सिंगल टैप पर कहीं भी कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अच्छी बात ये है कि एक ही आधार ऐप पर अधिकतम पांच लोगों की प्रोफाइल ऐड की जा सकती है। यानी इस ऐप पर आप खुद की प्रोफाइल सेटअप करने के बाद अपनी पत्नी, बच्चों की या माता-पिता की आधार डिटेल्स ऐड कर सकते हैं।
बेहतर होगा कि आधार ऐप (Aadhaar App) को आप पहले से ही फोन में इंस्टॉल कर सेटअप कर लें। ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका तुरंत इस्तेमाल किया जा सके। प्रोफाइल सेटअप कर लेते हैं तो अगली बार फिंगरप्रिंट के साथ भी ऐप ओपन कर सकते हैं। स्क्रीन पर टैप करते ही आपकी आधार डिटेल्स दिख जाती हैं। इस वर्चुअल आधार कार्ड को टैप करने के साथ फ्रंट और बैक साइड से देख सकते हैं।
