Employees State Insurance Corporation: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) सरकार की कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत आता है। कर्मचारी राज्य बीमा एक्ट सरकार द्वारा साल 1948 में जारी किया गया था। सरकार ने कर्मचारी राज्य बीमा योजना की शुरुआत गंभीर बीमारियों और काम की वजह से होने वाली बीमारियों से मजदूरों की रक्षा के लिए की गई थी। आइये जानते हैं कि कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत कौन से फायदे मिलते हैं और क्या आप भी इस योजना के पात्र बनकर इसका फायदा उठा सकते हैं या नहीं।
क्या है ESI योजना, क्या आप भी उठा सकते हैं फायदा?
कर्मचारी राज्य बीमा योजना के फायदे
कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत आपको ये फायदे मिलते हैं:3 करोड़ परिवार: कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत 12 लाख से ज्यादा फैक्ट्रियों, कारोबारों और 3 करोड़ से ज्यादा परिवारों को सुरक्षा प्रदान की जाती है।
मेडिकल फायदे: कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत पॉलिसी होल्डर और उस पर निर्भर व्यक्तियों को इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है।
मैटरनिटी: गर्भवती होने पर पॉलिसी होल्डर योजना के तहत 26 हफ्तों तक अपनी रोजाना कमाई प्राप्त कर सकती हैं।
बीमार होने पर: बीमार होने पर पॉलिसी होल्डर 91 दिनों तक अपनी रोजाना कमाई प्राप्त कर सकते हैं।
बेरोजागारी: बेरोजगारी में योजना के तहत पॉलिसी होल्डर 24 महीनों तक मासिक कमाई का औसत प्राप्त कर सकते हैं।
