ESIC ने अगस्त में जोड़े 19.42 लाख नये सदस्य, युवाओं को खूब मिले अवसर

इस महीने जोड़े गए कुल 19.42 लाख कर्मचारियों में 25 वर्ष की आयु वर्ग तक के 9.22 लाख कर्मचारी हैं। यह आंकड़ा कुल कर्मचारियों का 47.48 प्रतिशत है। पेरोल डेटा के जेंडर आधार पर विश्लेषण से पता चलता है कि अगस्त, 2023 में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 3.73 लाख रहा है।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अस्थायी पेरोल आंकड़ों के अनुसार अगस्त में 19.42 लाख नये ग्राहक जोड़े। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि ईएसआईसी के अनंतिम पेरोल आंकड़ों के अनुसार अगस्त, 2023 में 19.42 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं। आंकड़ों के अनुसार अगस्त, 2023 में लगभग 24,849 नए प्रतिष्ठानों को पंजीकृत किया गया है।

esic, ESIC Portal, ESIC New Members,

25 साल के कितने कर्मचारी?

इस महीने जोड़े गए कुल 19.42 लाख कर्मचारियों में 25 वर्ष की आयु वर्ग तक के 9.22 लाख कर्मचारी हैं। यह आंकड़ा कुल कर्मचारियों का 47.48 प्रतिशत है। इस दौरान महिलाओं का शुद्ध नामांकन 3.73 लाख रहा है। आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त 2023 में कुल 75 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है।

End of Feed