EPFO New Rules July 2026 : 3 दिन में क्लेम सेटलमेंट, देरी पर 12% ब्याज; कुल 5 बड़े बदलाव

EPFO नियमों में कई बड़े बदलाव हुए हैं। सबसे बड़ा बदलाव क्लेम सेटलमेंट की टाइमलाइन को लेकर किया गया है। अब क्लेम सेटलमेंट 3 दिन में होगा। वहीं, तय समय से ज्यादा देरी पर 12% ब्याज भी मिलेगा।

EPFO New Rules July 2026 : श्रम मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO से जुड़े कई अहम बदलाव किए हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सामाजिक सुरक्षा संहिता (Code on Social Security) के तहत EPFO से जुड़ी 3 योजनाओं में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। इन बदलावों का मकसद कर्मचारियों के लिए भविष्य निधि (PF), पेंशन और बीमा से जुड़े काम आसान बनाना और जवाबदेह तय करना है।

EPFO

योजना में हुए कई बड़े बदलाव

केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय ने Employees' Provident Funds Scheme, 2026, Employees' Pension Scheme, 2026 और Employees' Deposit-Linked Insurance (EDLI) Scheme, 2026 को अधिसूचित कर दिया है। इन नई योजनाओं का सबसे बड़ा उद्देश्य डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देना और कर्मचारियों के क्लेम का समय पर निपटान सुनिश्चित करना है। ये तीनों पुरानी योजनाओं (1952, 1995, 1976) को Code on Social Security, 2020 को पूरी तरह बदल रही हैं।

End of Feed