EPFO (Employees' Provident Fund Organisation) अपने सदस्यों को PF बैलेंस और अंतिम योगदान की जानकारी मिस्ड कॉल के माध्यम से प्राप्त करने की सुविधा देता है। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल देना होता है। ईपीएफओ सदस्य उमंग ऐप पर अपना यूएएन एक्टिव कर सकते हैं। बैंक खाते, आधार या पैन के साथ केवाईसी पूरी होनी चाहिए और पीएफ बैलेंस और अंशदान डिटेल प्राप्त करने के लिए कॉल दो रिंग के बाद समाप्त होनी चाहिए। नीचे विस्तार से जानिए।
ईपीएफओ की मिस्ड कॉल सेवा से सदस्य क्या-क्या जानकारी प्राप्त कर सकते हैं? (तस्वीर-istock)
किन्हें यह सेवा मिल सकती है?
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं। मोबाइल नंबर का UAN से लिंक होना जरूरी है। सबसे पहले, आपका मोबाइल नंबर EPFO के यूनिफाइड पोर्टल पर आपके UAN (Universal Account Number) के साथ रजिस्टर्ड और एक्टिव होना चाहिए। KYC दस्तावेजों में से कोई एक लिंक होना चाहिए। UAN से निम्न में से कोई एक दस्तावेज जुड़ा होना चाहिए।
- बैंक खाता नंबर
- आधार (UID)
- पैन कार्ड (PAN)
सेवा का उपयोग कैसे करें?
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कॉल करें।
- 9966044425 पर अपने UAN से लिंक मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल दें।
- कॉल अपने आप कट जाएगी।
- दो रिंग के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी।
- इसके बाद आपको एक SMS प्राप्त होगा।
- जिसमें आपका PF बैलेंस और अंतिम योगदान की जानकारी दी जाएगी।
कोई चार्ज नहीं लगेगा
इस सेवा का लाभ पूरी तरह फ्री है। EPFO इस सेवा के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेता।
अगर आपका UAN एक्टिव नहीं है?
अगर आपका UAN एक्टिव नहीं है, तो यह सेवा काम नहीं करेगी। ऐसे में पहले अपना UAN एक्टिव करें।
UAN को सक्रिय करने का प्रोसेस
- सबसे पहले EPFO की वेबसाइट पर जाएं https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/
- अपना UAN और पासवर्ड डालें।
- ‘Manage’ सेक्शन में जाकर KYC पूरा करें
- आधार, पैन और बैंक खाता लिंक करें।
- वैकल्पिक तरीका: UMANG ऐप से
- UMANG ऐप डाउनलोड करें।
- ऐप में EPFO सेक्शन में जाएं
- UAN Activation चुनें।
- मांगी गई जानकारी भरें
- OTP भेजें
- प्रमाणीकरण पूरा करें।
