Electric Bed Warmer: रूम हीटर की जरूरत नहीं, ये बेडशीट गर्म कर देगी बिस्तर, जानें इलेक्ट्रिक बेड वार्मर की कीमत

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 10:20 AM IST

Electric Bed Warmer: सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और लोगों के घरों में हीटर और गीजर निकलने शुरू हो गए हैं। जैसे जैसे सर्दी में इजाफा होगा, वैसे ही रूम हीटर की डिमांड होती है। इस बार रूम हीटर की जगह एक बेडशीट आई है जो आपको बेड पर ही गर्माहट का अहसास देगी।

Electric Bed Warmer how to house: सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और लोगों के घरों में हीटर और गीजर निकलने शुरू हो गए हैं। जैसे जैसे सर्दी में इजाफा होगा, वैसे ही रूम हीटर की डिमांड होती है। लोगों ने सर्दी से बचने की तैयारी शुरू कर दी है। सर्दी से बचाव की एक्सेसरीज की शॉपिंग लोगों ने शुरू कर दी है। इस बार रूम हीटर की जगह एक बेडशीट आई है जो आपको बेड पर ही गर्माहट का अहसास देगी। यह वॉर्मर Amazon या दूसरे कॉमर्स साइट्स पर उपलब्ध है और आप इसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Electric Bed Warmer: रूम हीटर की जरूरत नहीं, ये बेडशीट गर्म कर देगी बिस्तर, जानें इलेक्ट्रिक बेड वार्मर की कीमत

कैसे काम करती है इलेक्ट्रिक बेड वॉर्मर (Electric Bed Warmer function)

इलेक्ट्रिक बेड वॉर्मर एक तरह की बेडशीट है जो बिछाई जाती है और इसे ऑन कर दिया जाता है। यह इलेक्ट्रिक बेड वॉर्मर पूरे बेड को गर्म करती है और धीरे धीरे गर्माहट का अहसास देती है। जरूरत के हिसाब से आप सिंगल या डबल बेड बेडशीट हीटर ऑर्डर कर सकते हैं। इन बेडशीट्स को ऑफलाइन या ऑनलाइन मार्केट से खरीदा जा सकता है।

End of Feed