Bank Holiday On EID: ईद के लिए किस दिन बंद रहेंगे बैंक.. 21, 22 या 23 अप्रैल, जानिए पूरी डिटेल्स

Is there Bank Holiday Tomorrow: ईद का त्योहार किस दिन मनाया जाएगा, त्योहार की तारीख को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि भारत में चांद दिखने के आधार पर 22 या 23 अप्रैल को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में बैंक की छुट्टी को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ईद के मौके पर किस दिन, किस शहर में बंद रहेंगे बैंक
  • ईद के लिए अलग-अलग शहरों में अलग-अलग दिन रहेगी छुट्टी
  • कुछ शहरों में 21 अप्रैल तो कुछ शहरों में 22 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक

is there Bank Holiday Tomorrow: ईद (EID) के त्योहार के साथ एक महीने से चल रहे रमजान के पवित्र महीना संपन्न हो जाएगा। हालांकि, भारत में ईद की तारीख को लेकर अभी भी काफी कन्फ्यूजन चल रहा है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि भारत में ईद-उल-फितर का त्योहार 22 अप्रैल को मनाया जाएगा। अगर 22 अप्रैल को ईद नहीं मनाई जाती है तो फिर 23 अप्रैल को त्योहार मनाया जाएगा, ईद की तारीख चांद के दीदार पर निर्भर करेगी। ऐसे में देश का आम आदमी ये जानना चाह रहा है कि ईद के मौके पर देश के बैंक किस दिन बंद रहेंगे।

bank holiday, eid, bank holiday tomorrow, eid bank holiday

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक अलग-अलग शहरों में अलग-अलग दिन ईद की छुट्टी रहेगी

21 अप्रैल या 22 अप्रैल, किस दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शेयर की गई बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार देश के ज्यादातर शहरों में 22 अप्रैल को ईद की छुट्टी रहेगी। हालांकि, कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां 21 अप्रैल को ईद की छुट्टी रहेगी। जबकि कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां 21 और 22 दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे।

End of Feed