Sahara India ED Raid: सहारा इंडिया के ठिकाने पर ED की छापेमारी, लखनऊ ऑफिस में एक्शन में अधिकारी, कर्मचारियों के मोबाइल जब्त

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 3, 2024, 04:24 PM IST

Sahara India ED Raid: ईडी के अधिकारी ऑफिस में दस्तावेजों को खंगालने में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कोलकाता की चिटफंड कंपनी में कथित तौर पर हुए घोटाले से जुड़ा है। पिछले साल केंद्र सरकार ने पैसे वापसी को लेकर बड़ा कदम बढ़ाते हुए रिफंड पोर्टल लॉन्च किया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • चिटफंड कंपनी में हुए घोटाले से जुड़ा है मामला
  • ईडी की टीम ने सील कर दिया है ऑफिस
  • कर्मचारियों के मोबाईल फोन जब्त

ED Raid लखनऊ में सहारा इंडिया के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी हो रही है। ईडी की कोलकाता यूनिट की ओर से छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी में ईडी लखनऊ यूनिट के कई अफसर भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कोलकाता की चिटफंड कंपनी में कथित तौर पर हुए घोटाले से जुड़ा है। लखनऊ के कपूरथला स्थित सहारा के हेड ऑफिस में छापेमारी की जा रही है। इस दौरान ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों के मोबाईल फोन को ईडी के अधिकारियों ने जब्त कर लिए हैं।

Sahara India ED Raid

ईडी ने सील किया ऑफिस

कहा जा रहा है कि ईडी की टीम ने ऑफिस को सील कर दिया है और किसी को भी ऑफिस में आने या ऑफिस से बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है। ईडी के अधिकारी ऑफिस में दस्तावेजों को खंगालने में जुट गए हैं। बता दें कि सहारा इंडिया में देश के लाखों लोगों के पैसे अब भी फंसे हुए हैं। वो अपने पैसे की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल केंद्र सरकार ने पैसे वापसी को लेकर बड़ा कदम बढ़ाते हुए रिफंड पोर्टल लॉन्च किया था।

End of Feed