बिल पेमेंट की डेडलाइन न हो मिस, इन आसान तरीकों से बचें लेट फीस और पेनल्टी से

कभी-कभी बिल का पेमेंट छूट जाना छोटी गलती लग सकती है, लेकिन बार-बार देर से पेमेंट करने पर यह महंगा पड़ सकता है।

मौजूदा समय में हर महीने हम सभी कई सारे बिल और ईएमआई के जाल में फंसे हुए हैं। घर की EMI, कार की ईएमआई, बिजली बिल, सोसाइटी मेंटेनेंस बिल, वाई-फाई बिल, मोबाइल बिल आदि। इस चक्कर में कई दफा हम तय समय पर बिल भराना भुल जाते हैं और बाद में लेट फीस और पेनल्टी का भुगतान करना पड़ता है। इतना ही नहीं, लेट फीस, अतिरिक्त ब्याज, सर्विस बंद होने और कुछ मामलों में क्रेडिट हिस्ट्री पर भी असर होता है। अब सवाल होता है कि हम इससे बच कैसे सकते हैं। आइए आपको वो तरीका बताते हैं जिससे आप बिना भूले समय पर सभी जरूरी बिल का भुगतान कर पाएंगे।

Bill Payment

बिल पेमेंट

पहला सवाल-बिल का पेमेंट क्यों छूट जाता है?

लोग अक्सर जानबूझकर बिल नहीं टालते। समस्या तब होती है जब अलग-अलग बिल अलग-अलग तारीखों और माध्यमों से आते हैं। बिजली या पानी का बिल ऐप पर आता है, क्रेडिट कार्ड का स्टेटमेंट ईमेल में और इंश्योरेंस प्रीमियम का रिमाइंडर मैसेज से मिल सकता है। ऐसे में अगर सभी बिलों का एक सिस्टम न हो तो कोई न कोई पेमेंट छूट सकता है।

End of Feed