Digital Lok Adalat: दिल्ली पुलिस ने लॉन्च किया डिजिटल लोक अदालत, अब घर बैठे सेटल होंगे चालान?

Digital Lok Adalat को दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस ऑथरिटी (DSLSA) और नेशनल इनफॉर्मेंशन सेंटर (NIC) ने साथ मिलकर तैयार किया है। इसका ई-उद्घाटन न्यायमूर्ति जस्टिस वी कामेश्वर राव ने किया। इस पहल का मकसद लंबित ट्रैफिक चालानों के निपटारे को तेज, पारदर्शी और पूरी तरह डिजिटल बनाना है। आइए विस्तार से समझते हैं कि आखिर डिजिटल लोक अदालत क्या है और इसमें घर बैठे चालान कैसे सेटल होंगे?

Digital Lok Adalat: यदि आपको भी इस बात से शिकायत थी कि लोक अदालत के लिए किसी कोर्ट में जाने में आपको दिक्कत होती थी तो आपके लिए बड़ी खबर है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक चालान निपटाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ‘डिजिटल लोक अदालत’ सिस्टम शुरू किया है। यह नई व्यवस्था दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस ऑथरिटी (DSLSA) और नेशनल इनफॉर्मेंशन सेंटर (NIC) के सहयोग से विकसित की गई है। इसका ई-उद्घाटन न्यायमूर्ति जस्टिस वी कामेश्वर राव ने किया। इस पहल का मकसद लंबित ट्रैफिक चालानों के निपटारे को तेज, पारदर्शी और पूरी तरह डिजिटल बनाना है। आइए विस्तार से समझते हैं कि आखिर डिजिटल लोक अदालत क्या है और इसमें घर बैठे चालान कैसे सेटल होंगे?

Digital Lok Adalat Launched By Delhi Traffic Police

Digital Lok Adalat Launched By Delhi Traffic Police/Photo- Delhi Traffic Police

क्या है डिजिटल लोक अदालत?

डिजिटल लोक अदालत एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां वाहन मालिक अपने लंबित चालानों की जानकारी एक ही जगह पर देख सकते हैं और उनका निपटारा कर सकते हैं। पहले लोक अदालत की कार्यवाही के दौरान नोटिस अपडेट होने और चालान विवरण में देरी जैसी समस्याएं सामने आती थीं।

End of Feed