बाजार में खूब मिल रहे हैं 20 रुपये के नकली सिक्के, ऐसे करें असली-नकली की पहचान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

पुलिस ने 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सहारनपुर के बाद अब हरियाणा के सोनीपत में भी नकली सिक्के बनाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के बाद अब हरियाणा के सोनीपत में भी नकली सिक्के बनाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पेचकस बनाने की फैक्ट्री की आड़ में चल रहे इस कथित नकली सिक्का बनाने के धंधे का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस को नकली सिक्के बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनों से लेकर पूरा सेटअप मिला है।

Rs 20 Fake Coin

डिजाइन को ध्यान से देखें

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से 6,400 नकली 20 रुपये के सिक्के और छह मशीनें बरामद की गई हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह की ओर से रोजाना करीब 12,000 नकली सिक्के बाजार में खपाए जा रहे थे। ऐसे में संभव है कि इन सिक्कों में से कई अभी भी बाजार में लोगों के पास घूम रहे हों।

End of Feed