Chhath Puja Special Express Train: 28 अक्टूबर से नहाय खाय के साथ छठ पूजा (Chhath Puja) शुरू हो चुकी है। ये महापर्व 4 दिनों तक चलता है। बिहार-झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस त्योहार की रौनक देखने को मिलती है। पिछले दो सालों से छठ पूजा कोविड-19 के प्रतिबंधों के बीच मनाई जा रही थी। लेकिन इस बार कोई कोविड प्रतिबंध नहीं है। ऐसे में इस साल खास रौनक देखने को मिल सकती है। महानगरों से लोग बड़ी संख्या में अपने घरों को लौट रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने खास इंतजाम किए हैं। रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों (Chhath Puja Special Train) का संचालन किया जा रहा है।
Chhath Puja Special Train: अब ट्रेन में नहीं होगी कोई धक्का-मुक्की, देखें स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
एक तरफ लोग दिवाली मनाकर घर से लौट रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशनों पर छठ पर घर जाने वालों की भीड़ भी है। भीड़ के कारण नई दिल्ली, आनंद विहार और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर पांव तक रखने की जगह नहीं है। दिल्ली और अमृतसर जैसे शहरों से बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीटें पहले से भरी हैं। इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ रूट्स पर कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। अगर आपको भी दिल्ली या अमृत्सर से अपने घर पटना जाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं ट्रेन के रूट की पूरी जानकारी।
For the convenience of Rail passengers and to clear extra rush of passengers during Chhath Puja, Railways will be o… t.co/JQVtS3T9Gw
— ANI (@ANI) Oct 27, 2022
ऊपर दी गई लिस्ट की डिटेल में जानकारी के लिए आप RailMadad हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं या enquiry.indianrail.gov.in पर भी चेक कर सकते हैं।
