आधार कार्ड में नाम बदलना अब आसान नहीं, UIDAI ने किया बड़ा बदलाव, जानें नया नियम

Aadhaar Name Change: नए नियम के मुताबिक, अगर आधार कार्ड में नाम को पूरी तरह या बड़े स्तर पर बदलना है, तो केवल सामान्य दस्तावेजों के आधार पर यह बदलाव नहीं किया जा सकेगा। ऐसे मामलों में सरकारी गजट में नाम परिवर्तन का प्रकाशन अनिवार्य होगा। यानी आधार में बड़े नाम बदलाव के लिए अब गजट एक जरूरी दस्तावेज बन गया है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड में नाम बदलने से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के तहत अगर कोई व्यक्ति आधार में अपने नाम में बड़ा बदलाव कराना चाहता है, तो अब उसे भारत सरकार या राज्य सरकार के राजपत्र यानी गजट में नाम परिवर्तन का प्रकाशन कराना होगा। इसके बाद ही आधार में बड़े नाम बदलाव की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

Aadhaar name change rule

नाम में बड़े बदलाव के लिए गजट जरूरी

नए नियम के मुताबिक, अगर आधार कार्ड में नाम को पूरी तरह या बड़े स्तर पर बदलना है, तो केवल सामान्य दस्तावेजों के आधार पर यह बदलाव नहीं किया जा सकेगा। ऐसे मामलों में सरकारी गजट में नाम परिवर्तन का प्रकाशन अनिवार्य होगा। यानी आधार में बड़े नाम बदलाव के लिए अब गजट एक जरूरी दस्तावेज बन गया है।

End of Feed