दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़े तो खैर नहीं! अब लोकल पुलिस भी काटेगी आपकी गाड़ी का ई-चालान

नई व्यवस्था पूरी तरह लागू होने के बाद राजधानी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए यह जानना मुश्किल होगा कि कार्रवाई सिर्फ ट्रैफिक पुलिस ही कर सकती है। सड़क पर तैनात या गश्त कर रहा लोकल पुलिसकर्मी भी नियम उल्लंघन की तस्वीर लेकर ई-चालान की प्रक्रिया शुरू कर सकेगा।

दिल्ली में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अब और सख्त होने वाली है। जल्द ही दिल्ली पुलिस के थानों और अन्य यूनिट्स में तैनात पुलिसकर्मी भी अपने मोबाइल फोन पर ई-चालान ऐप के जरिए ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर सकेंगे। इस बदलाव से राजधानी में ट्रैफिक नियमों को लागू करने के लिए उपलब्ध पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ जाएगी।

traffic challan

लोकल और ट्रैफिक पुलिस को नहीं करना होगा इंतजार

फोटो खींचकर ऐप पर अपलोड करेंगे पुलिसकर्मी

नई व्यवस्था के तहत अगर किसी लोकल पुलिसकर्मी को सड़क पर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करता हुआ वाहन दिखाई देता है, तो वह वाहन की फोटो खींचकर उसकी जानकारी ई-चालान ऐप पर अपलोड कर सकेगा। इसके बाद सिस्टम में जानकारी प्रोसेस होगी और वाहन के रजिस्टर्ड मालिक के नाम पर चालान नोटिस जारी किया जाएगा। फिलहाल लोकल पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नजर आने पर चालान जारी करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की मदद लेनी पड़ती है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद वे खुद ही कार्रवाई शुरू कर सकेंगे।

End of Feed