NRI भी बनवा सकते हैं Aadhaar Card? जानिए क्या कहते हैं UIDAI के नियम

Can NRIs Apply for an Aadhaar Card: आधार कार्ड आज भारत में रहने वाले व्यक्ति के लिए सबसे जरूरी पहचान पत्र बन चुका है, लेकिन सवाल ये कि क्या अनिवासी भारतीय (NRIs) भी आधार बनवा सकते हैं?

Can NRIs Apply for an Aadhaar Card: आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज भारत में एक महत्वपूर्ण पहचान डॉक्यूमेंट बन चुका है। बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और कई जरूरी सेवाओं के लिए हर दूसरे व्यक्ति को इस डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है। ऐसे में क्या आपने सोचा कि आधार कार्ड केवल भारत में रहने वाले लोगों का ही बनता है या इसे एक NRI (Non-Resident Indian) भी बनवा सकता है? खासकर तब जब उनके पासपोर्ट में भारत के बजाय विदेशी पता दर्ज हो। दरअसल, आधार कार्ड में व्यक्ति के नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, पिता/पति का नाम और एड्रेस की डिटेल्स होती हैं। ऐसे में सवाल ये भी कि अगर एनआरआई (Non-Resident Indian) का आधार बन भी जाता है तो इस पर कौन-सा एड्रेस लिखा जाता है? एनआरआई के आधार कार्ड को लेकर UIDAI (Unique Identification Authority of India) क्या कहता है आइए जानते हैं-

Aadhaar Card

Aadhaar Card (Photo: X Handle/@UIDAI)


एनआरआई बनवा सकते हैं आधार कार्ड

Aadhaar Card (Photo: X Handle/@UIDAI)

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के अनुसार, NRI अपने पासपोर्ट में दर्ज विदेशी पते के साथ भी आधार के लिए नामांकन (Enrollment) कर सकते हैं। यानी अगर आप एक NRI हैं और आपके पासपोर्ट में आपका एड्रेस भारत के बाहर का है, तब भी आपको आधार बनवाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

End of Feed