क्या एक FASTag दो गाड़ियों में इस्तेमाल हो सकता है? एक टैग को दो कारों में लगाया तो क्या होगा?

क्या एक FASTag को दो गाड़ियों में इस्तेमाल किया जा सकता है? जानिए FASTag का नियम, दूसरी गाड़ी में लगाने पर क्या होगा और दो वाहनों के लिए क्या करना चाहिए।

अगर आपके घर में दो गाड़ियां हैं और आप सोच रहे हैं कि एक ही FASTag को दोनों वाहनों में इस्तेमाल कर लिया जाए, तो ऐसा करना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। FASTag को लेकर कई वाहन मालिकों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या एक टैग को जरूरत के हिसाब से अलग-अलग गाड़ियों पर लगाया जा सकता है। इसका सीधा जवाब है, नहीं, एक FASTag को दो अलग-अलग वाहनों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

Fastag

दूसरी गाड़ी में लगाने पर क्या होगा?

एक FASTag सिर्फ एक वाहन के लिए

FASTag जारी करते समय इसे किसी खास वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से जोड़ा जाता है। यानी जिस गाड़ी के लिए FASTag लिया गया है, उसी वाहन पर उसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए। अगर आप उसे निकालकर दूसरी गाड़ी के विंडशील्ड पर लगा देते हैं, तो वह FASTag उस वाहन के लिए वैध तरीके से इस्तेमाल नहीं माना जाएगा।

End of Feed