UPI पेमेंट पर MDR शुल्क टलने से व्यापारियों को बड़ी राहत, CAIT ने PM मोदी और वित्त मंत्री का जताया आभार

CAIT के मुताबिक, 30 सितंबर को संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल के नेतृत्व में करीब 20 व्यापारिक नेताओं ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने UPI पेमेंट पर MDR शुल्क लगाने के प्रस्ताव को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने UPI पेमेंट पर प्रस्तावित MDR शुल्क लगाने के फैसले को टालने का स्वागत किया है। संगठन ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया है। CAIT का कहना है कि इस फैसले से देश के छोटे-बड़े व्यापारियों को राहत मिलेगी और उनके कारोबार पर अतिरिक्त खर्च का बोझ नहीं पड़ेगा।

UPI

सरकार के फैसले से व्यापारियों को मिली बड़ी राहत।

CAIT के मुताबिक, दिवाली और शादी का सीजन व्यापारियों के लिए काफी अहम होता है। इस दौरान बाजारों में खरीदारी बढ़ जाती है और डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल भी ज्यादा होता है। ऐसे में अगर UPI पेमेंट पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाता, तो व्यापारियों की परेशानी बढ़ सकती थी। अब इस शुल्क को टालने से व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

End of Feed