बाथरूम में टूथब्रश रखना पड़ सकता है भारी, साफ टॉयलेट में भी छुपी होती हैं ये चीजें

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 15, 2023, 07:31 PM IST

Bathroom Cleaning Tips: किसी के घर के हाइजीन का पता उसके बाथरूम-टॉयलेट को देखकर किया जा सकता है। टॉयलेट कई बार साफ करने के बाद भी उसमें लाखों जर्म्स-बैक्टीरिया रह जाते हैं

Bathroom Cleaning Tips: किसी के घर के हाइजीन का पता उसके बाथरूम-टॉयलेट को देखकर किया जा सकता है। टॉयलेट कई बार साफ करने के बाद भी उसमें लाखों जर्म्स-बैक्टीरिया रह जाते हैं। टॉयलेट को फ्लश करने से बनने वाली एरोसोल की बूंदें बैक्टीरिया और वायरस का ठिकाना बन जाती हैं। ये एरोसोल बाथरूम की फर्श या दिवार पर गिरती हैं। टॉयलेट में बने एरोसोल से किसी को भी सीरियस इन्फेक्शन होने की संभावना रहती है। ऐसे आज हम बाथरूम को कैसे वायरस और बैक्टीरिया से फ्री करें इसके बारे में जानेंगे।

Bathroom Cleaning Tip

साफ-सुथरा टॉयलेट

बाथरूम से बदबू ऐसे करें दूर

  • ड्रेनेज की बदबू दूर करने के लिए महीने में कम से कम दो बार क्लीनिंग के लिए यूज करने वाला तेजाब डालें।
  • नाली के ब्‍लॉकेज को खोलने या पाइप साफ करने के लिए इसमें उबलता हुआ पानी डाल दें। पानी को दो बार में डालें। एक बार डालने के बाद कुछ सेकेंड इंतजार करें। फिर डालें। इससे जमी गंदगी बह जाएगी।
  • वेंटिलेशन के लिए एग्जॉस्ट फैन लगवाएं। या फिर ऊंची खिड़की भी बनवा सकते हैं।
  • बदबू दूर करने के लिए हाइड्रोजन पराक्साइड का छिड़काव करें।
  • पानी में पुदीने के पत्ते डाल कर उन्हें 6 से 8 घंटे के लिए रख दें। अब इसे स्प्रे बोतल में डालें। फिर बाथरूम में स्प्रे करें।

End of Feed