अब हर बैंक खाते और लॉकर का होगा नॉमिनी,सरकार की है बड़ी तैयारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 6, 2023, 05:24 PM IST

Banks To Ensure Nominee of Every Account And Locker: देश में 10 करोड़ से ज्यादा ऐसे बैंक अकाउंट हैं, जिनमें 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बिना दावों की रकम जमा (Unclaimed Deposit) है। इसकी एक बड़ी वजह है कि ज्यादातर अकाउंट मे नॉमिनी का नाम मौजूद नहीं है। ऐसे में अगर सभी अकाउंट में नॉमिनी लिंक होंगे। तो बैंकों के लिए बिना दावों वाली राशि को उत्तराधिकारी को देना होगा।

Banks To Ensure Nominee of Every Account And Locker: अब देश के हर बैंक खाते और लॉकर का नॉमिनी होगा। इसको लेकर वित्त मंत्रालय ने बड़ी तैयार कर ली है। इस संबंध में जल्द ही सरकारी बैंक और प्राइवेट जल्द ही कैंपेन चला सकते हैं। इसके लिए वित्त मंत्रालय ने आरबीआई और बैंकों से बातचीत भी कर चुका है। वित्त मंत्रालय इस कदम के जरिए देश भर में पड़े बिना दावों को रकम को खत्म करना चाहता है। साथ ही जो लॉकर बिना यूज के कस्टमर के नाम अलॉट हैं, उन्हें भी क्लीयर करना चाहता है।

BANK LOCKER

अब हर लॉकर का होगा नॉमिनी

कानूनी विवाद में आएगी कमी, सही व्यक्ति को मिलेगा पैसा

देश में 10 करोड़ से ज्यादा ऐसे बैंक अकाउंट हैं, जिनमें 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बिना दावों की राशि जमा (Unclaimed Deposit) है। इसकी एक बड़ी वजह है कि ज्यादातर अकाउंट मे नॉमिनी का नाम मौजूद नहीं है। ऐसे में अगर सभी अकाउंट में नॉमिनी लिंक होंगे। तो बैंकों के लिए बिना दावों वाली राशि को उत्तराधिकारी को देना होगा। इसके अलावा कानूनी विवाद में कमी आएगी। क्योंकि नॉमिनी नहीं होने पर खाताधारक के कई दावेदार भी कई बार आ जाते हैं। और बैंको को कानूनी लड़ाई में फंसना पड़ता है। इसी तरह लॉकर को लेकर भी समस्या खड़ी होती है।

End of Feed