Bank of India FD: बैंक ऑफ इंडिया ने FD पर बढ़ा दिया ब्याज, जानें 180 दिनों के निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न

Bank of India FD: इस बदलाव के बाद बैंक अब 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की डिपॉजिट पर 3 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक सीनियर सिटीजन को 6 महीने और उससे अधिक की अवधि की एफडी पर अतिरिक्त 50 बेसिस प्वाइंट (BPS) का ब्याज ऑफर कर रहा है।

Bank of India FD: बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने यह बदलाव दो करोड़ रुपये से कम की डिपॉजिट पर किया है। इस बदलाव के बाद बैंक अब 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की डिपॉजिट पर 3 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक के अनुसार, नई दरें एक अप्रैल से प्रभावी है। बैंक सीनियर सिटीजन को 6 महीने और उससे अधिक की अवधि की एफडी पर अतिरिक्त 50 बेसिस प्वाइंट (BPS) का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 65 बेसिस प्वाइंट का लाभ ब्याज दर में मिलेगा।

Bank of India revises FD rates

दो करोड़ रुपये से कम की डिपॉजिट, तीन साल और उससे अधिक की अवधि की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 25 बेसिस प्वाइंट (BPS) का अतिरिक्त प्रीमियम मिलता है। यह कुल 75 बीपीएस है। इसी तरह, अति वरिष्ठ नागरिकों को 25 BPS का अतिरिक्त प्रीमियम, कुल 90 BPS की पेशकश की जाती है।

End of Feed