FD Rates: SBI, PNB से लेकर ICICI तक, कौन दे रहा है FD पर जोरदार ब्याज

ऐसे कई बैंक हैं जो निवेश की अवधि के आधार पर 3 से 7 प्रतिशत के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज प्रदान करते हैं। वहीं, दूसरी ओर वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.5 प्रतिशत का ब्याज निवेश पर मिलता है। भारतीय स्टेट बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने पर सामान्य ग्राहक को 3 प्रतिशत से 6.10 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा।

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), जिसे टर्म डिपॉजिट के रूप में भी जाना जाता है। यह एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है। इसे कम जोखिम वाला निवेश माना जाता है जो जमाकर्ताओं को एक निश्चित अवधि के निवेश पर ब्याज प्रदान करता है। ऐसे कई बैंक हैं जो निवेश की अवधि के आधार पर 3 से 7 प्रतिशत के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज प्रदान करते हैं। वहीं, दूसरी ओर वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.5 प्रतिशत का ब्याज निवेश पर मिलता है।

fd, SBI, PNB, ICICI Bank, Fixed Deposits, फिक्स्ड डिपॉजिट,

SBI FD Rates

SBI FD Rates: भारतीय स्टेट बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने पर सामान्य ग्राहक को 3 प्रतिशत से 6.10 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज पर अतिरिक्त 50 बेसिस प्वाइंट (BPS) का लाभ मिलेगा। एक साल में मैच्योर होने वाली एफडी के लिए बैंक 6.80 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अतिरिक्त, दो साल से तीन साल से कम की अवधि की FD पर बैंक 7 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है।

End of Feed