Fact Check: मुद्रा योजना के तहत 1 लाख का लोन दे रही सरकार, एग्रीमेंट चार्ज के लिए देने होंगे 1750 रुपये

PM Mudra Yojana: सोशल मीडिया पर पीएम मुद्रा योजना के नाम से एक लोन अप्रूवल लेटर की तस्वीर वायरल हो रही है। इस लेटर में दावा किया जा रहा है कि पीएम मुद्रा योजना के तहत 1750 रुपये के एग्रीमेंट चार्ज पर सरकार 1 लाख रुपये का लोन दे रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मुद्रा योजना के नाम का लेटर
  • 1750 रुपये के एग्रीमेंट चार्ज पर 1 लाख के लोन का दावा
  • PIB Fact Check की तहकीकात में सामने आया सच

Mudra Scheme: सोशल मीडिया पर एक लोन के अप्रूवल लेटर की तस्वीर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि ये प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत दिए गए 1 लाख रुपये के लोन का अप्रूवल लेटर है। इस लेटर के मुताबिक प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 1 लाख रुपये के लोन के लिए 1750 रुपये का लोन एग्रीमेंट चार्ज लिया जा रहा है। लेटर को गौर से देखने पर मालूम चल रहा है कि 36 महीने की अवधि के लिए सिर्फ 5 प्रतिशत की ब्याज दर पर ये पर्सनल लोन दिया गया है।

pm mudra yojana, mudra scheme, loan, pib fact check

सोशल मीडिया पर वायरल लेटर में दावा किया जा रहा है कि सरकार 1 लाख रुपये का लोन दे रही है

PIB Fact Check ने की लोन अप्रूवल लेटर की तहकीकात

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस लोन अप्रूवल लेटर को लेकर काफी कंफ्यूजन है। लिहाजा, सरकारी फैक्ट चेक एजेंसी PIB Fact Check ने इस लोन अप्रूवल लेटर की तह तक जाने का फैसला किया। PIB Fact Check की इन्वेस्टिगेशन में मालूम चला कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये लोन अप्रूवल लेटर पूरी तरह से फर्जी है। PIB Fact Check ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से ये लेटर जारी नहीं किया गया है।

End of Feed