अलीगढ़ बनेगा लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट का हब, युवाओं के लिए शुरू होगा हार्डवेयर स्किल डेवलपमेंट सेंटर

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 26, 2022, 11:11 AM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तालानगरी अलीगढ़ में प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल हुए और यहां उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट का हब बनेगा जिससे नौकरी के हजारों अवसर तैयार होंगे।

अलीगढ़ हार्डवेयर के लिए विख्यात है। यहां केवल ताला ही नहीं बल्कि डिफेंस कॉरीडोर का एक नोड भी बन रहा है। यहां पर हम सेना से जुड़े आयुध के लिए आइटम बनाने की क्षमता रखते हैं और उसके लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर या उस प्रकार के उद्यम को लगाने के लिए तैयारी करनी होगी। जब महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अपने भवन में जाएगा तो यहां डिफेंस स्टडीज का एक पाठ्यक्रम शुरू करेंगे। जब जेवर एयरपोर्ट बन जाएगा तो यह क्षेत्र लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट का हब बनेगा। यहां लाखों नौजवानों को नौकरी मिलेगी। उसके लिए अभी से तैयारी करें। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तालानगरी अलीगढ़ में प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं 86.55 करोड़ रुपए की 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए कहीं। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने नन्हें-मुन्ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई समेत तमाम योजनाओं के लाभार्थियों को चेक प्रदान किया।

अलीगढ़ बनेगा लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट का हब, युवाओं के लिए शुरू होगा हार्डवेयर स्किल डेवलपमेंट सेंटर

एक नए रूप में देश के सामने है अलीगढ़

End of Feed