बंद होगा रेलवे का 40 साल पुराना PRS सिस्टम, सेकेंडों में टिकट होगा बुक, AI करेगा कमाल

रेलवे के PRS सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है जो कि करीब 40 साल बाद होने जा रहा है। अब इसमें AI का भी इस्तेमाल होगा जिससे यात्रियों को फास्ट टिकट बुकिंग और कंफर्म टिकट पाने में आसानी होगी।

भारतीय रेलवे दुनिया के तमाम सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। हर दिन करोड़ों लोग भारत में ट्रेन से सफर करते हैं, हालांकि कंफर्म टिकट को लेकर हमेशा दिक्कत रहती है। वैसे अब यह समस्या नहीं होगी, क्योंकि भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अगस्त से ट्रेन टिकट बुकिंग धीरे-धीरे नए पैसेंसर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) पर शिफ्ट की जाएगी। यह नया सिस्टम 1986 से इस्तेमाल हो रहे पुराने रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म की जगह लेगा। रेलवे का उद्देश्य टिकट बुकिंग प्रक्रिया को तेज बनाना, सिस्टम की क्षमता बढ़ाना और यात्रियों को बेहतर अनुभव देना है।

Indian Railway PRS System

रेलवे रिजर्वेशन में होगा AI का इस्तेमाल, बंद होगा 40 साल पुराना सिस्टम, भीड़ वाले सीजन में टिकट की नहीं होगी दिक्कत

रेल मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

रेल मंत्री अश्विनी ने रेल भवन में इस अपग्रेड की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिस्टम बदलने के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। बैठक में रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद रहे।

End of Feed