आधार, वोटर आईडी के बिना भी बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, अब ये डॉक्यूमेंट्स भी आएंगे काम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 25, 2023, 03:04 PM IST

New Documents Rules For Driving licence: जल्द ही, आप आधार, वोटर आईडी या पासपोर्ट के अलावा अन्य डॉक्यूमेंट जमा करके भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगे।

New Documents Rules For Driving licence: जल्द ही, आप आधार, वोटर आईडी या पासपोर्ट के अलावा अन्य डॉक्यूमेंट जमा करके भी ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही अपने वाहन का पंजीकरण करा सकेंगे। सड़क परिवहन मंत्रालय ने लाइसेंस या पंजीकरण प्रमाण पत्र के लिए पहचान, पते और उम्र के प्रमाण के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची का प्रस्ताव दिया है।

Aadhaar voter ID card No Need For Driving licence Vehicle

अन्य डॉक्यूमेंट जमा करके भी ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे

लिस्ट में ये दस्तावेज शामिल

मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 10 मई तक फीडबैक मांगा है। इसके साथ प्रस्तावित दस्तावेजों की लिस्ट शेयर की है। इनमें राशन कार्ड या पीडीएस फोटोग्राफ कार्ड, केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों का सेवा प्रमाण पत्र, किसान फोटो पासबुक, विकलांगता पहचान पत्र और सरकार द्वारा जारी विवाह प्रमाण पत्र शामिल हैं। प्रस्ताव के अनुसार सरकार द्वारा जारी किए गए ट्रांसजेंडर आईडी कार्ड या सर्टिफिकेट को भी वैलिड दस्तावेज माना जाएगा। पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

End of Feed