Aadhar Card Update: नए घर में शिफ्ट हुए हैं? मिनटों में Aadhaar Card का पता फ्री में बदलें, बस फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

अगर आप हाल ही में नए घर या पते पर शिफ्ट हुए हैं, तो अब आप अपना Aadhaar पता ऑनलाइन ही बदल सकते हैं। इसके लिए आपको किसी आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। UIDAI (यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) यह सुविधा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीधे उपलब्ध कराता है।

अगर आपने हाल ही में अपना घर बदला है, तो अपने Aadhaar कार्ड का पता अपडेट करना बेहद जरूरी है। Aadhaar सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं है, बल्कि बैंकिंग, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड और कई सरकारी‑निजी सेवाओं के लिए आधार बन चुका है। अगर आपका पता पुराने जैसा ही रह गया, तो भविष्य में कई जगह आपको दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि अब यह प्रोसेस पहले की तुलना में बहुत आसान हो गया है और आप इसे ऑनलाइन भी कर सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि घर बदलने पर आप अपना आधार का अड्रेस कैसे बदल सकते हैं?

Aadhar Card

ऑनलाइन तरीके से Aadhaar एड्रेस अपडेट

अगर आपका मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक है, तो आप घर बैठे ही पता बदल सकते हैं। इसके लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपना 12 अंकों का Aadhaar नंबर दर्ज करके OTP वेरिफाई करें। उसके बाद “Address Update / Update Address Online” का विकल्प चुनें और नया पता सही-सही भरें। इस दौरान आपको अपने वैध एड्रेस प्रूफ जैसे बिजली/पानी का बिल, बैंक स्टेटमेंट, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर ID अपलोड करना होगा। फॉर्म जमा करने के बाद आपको Update Request Number (URN) मिलेगा, जिससे आप अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। आमतौर पर पता अपडेट होने में 7–10 कार्यदिवस लग जाते हैं। अपडेट हो जाने के बाद आप नया e‑Aadhaar सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed