2000 के नोट लेकर बैंक पहुंचने वाले लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं, RBI ने सभी बैंकों को दिए निर्देश

2000 Rupees Note: जहां एक तरफ देश के आम लोग अपने 2000 रुपये के नोटों को जमा कराने, बदलने और खपाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ देश भर में के बैंक 23 मई से अचानक आने वाली ग्राहकों की भीड़ को मैनेज करने के प्लान में लगे हुए हैं।

2000 Rupees Note: RBI यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने जिस दिन से 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने का ऐलान किया है, उस दिन से देशभर में हलचल मची हुई है। जहां एक तरफ देश के आम लोग अपने 2000 रुपये के नोटों को जमा कराने, बदलने और खपाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ देश भर में के बैंक 23 मई से अचानक आने वाली ग्राहकों की भीड़ को मैनेज करने के प्लान में लगे हुए हैं। इसी बीच खबर आई है कि RBI ने सभी बैंकों के लिए एक बड़ा निर्देश जारी किया है।

2000, rbi, sbi, pnb, icici, hdfc, 2000 rupees note

बैंकों को उनके लिए छांव और पानी का इंतजाम करना होगा

बैंकों आने वाले लोगों के लिए की जाएगी शेड और पानी की व्यवस्था

RBI ने बैंकों से कहा है कि 2000 रुपये का नोट बदलने या जमा करने आए लोगों को धूप के बचाने के लिए शेड का इंतजाम करें। इसके साथ ही लाइन में लगे लोगों के लिए पीने के पानी की भी व्यवस्था की जाए। बताते चलें कि भारत के उत्तर और मध्य भाग में भीषण गर्मी पड़ रही है और दक्षिण भारत में भी मौसम काफी गर्म है। ऐसे में जब मंगलवार से एक साथ लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, तो बैंकों को उनके लिए छांव और पानी का इंतजाम करना होगा।

End of Feed