गजब: यहां हेलमेट पहनकर बस चलाते हुए नजर आया ड्राइवर, जानें क्या है अजीबोगरीब मामला?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2022, 03:16 PM IST

Viral Video: उत्तर प्रदेश से एक अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हेलमेट लगाकर ड्राइवर बस चला रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। आज तक आपने आमतौर पर टू व्हीलर चलाते समय लोगों को हेलमेट पहने हुए देखा होगा। लेकिन, अगर आप से पूछा जाए क्या कभी किसी बस ड्राइवर को हेलमेट पहनकर बस चलाते हुए देखा है? यकीनन आपका जवाब ना ही होगा। लेकिन, इन दिनों उत्तर प्रदेश से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें ड्राइवर हेलमेट पहनकर बस चलाते हुए नजर आया है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद से बागपत के बीच चलने वाली एक रोडवेज बस का ड्राइवर हेलमेट लगाकर बस चला रहा था, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप भी देखें क्या है पूरा मामला?

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!