Shocking: लड़खड़ाते हुए रेलवे ट्रैक पर गिरी महिला, ऊपर से गुजर गई ट्रेन, दिल दहलाने वाला वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2022, 01:12 PM IST

Train Accident Viral Video: एक महिला बेहोश होकर रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ी। इतना ही नहीं ट्रेन महिला के ऊपर से गुजर गई इसके बावजूद उसकी जान बच गई। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Shocking: लड़खड़ाते हुए रेलवे ट्रैक पर गिरी महिला, ऊपर से गुजर गई ट्रेन, दिल दहलाने वाला वीडियो
Photo Credit: Twitter

Accident Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला लड़खड़ाते हुए रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ी। हैरानी की बात ये है कि ट्रेन महिला के ऊपर गुजर गई। लेकिन, उसकी किस्मत अच्छी थी कि वो बच गई। लेकिन, इस नजारे को देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। इतना ही नहीं लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि आखिर महिला कैसे बच गई। आलम ये है कि यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो (Viral Video) अर्जेंटीना का है। महिला का नाम कैंडेला है। वीडियो में आप देख सकते हैं लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। तभी एक महिला प्लेटफॉर्म पर लडखड़ाने लगती है। लड़खड़ाते-लड़खड़ाते वो रेलवे ट्रैक के पास पहुंच जाती है और दो डिब्बों के बीच गिर पड़ती है। वहीं, ट्रेन भी महिला के ऊपर से गुजर जाती है। लोगों ने जैसे ही महिला को गिरते देखा उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, महिला को चोटों तो जरूर आई लेकिन जान बच गई। लेकिन, यह चौंकाने वाला नजारा CCTV में कैद हो गया। देखें वीडियो...

दिल दहलाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो गए होंगे। वहीं, महिला का कहना है कि मुझे खुद नहीं यकीन हो रहा है कि मैं कैसे बच गई? मेरा पुनर्जन्म हुआ है। महिला ने एक इंटरव्यू में बताया कि अचानक मेरा ब्लडप्रेशन कम हो गया और मैं बेहोश होने लगी। जब मैं ट्रेन से टकरा रही थी तो मैंने सामने वाले को इशारा भी किया। लेकिन, उसके बाद क्या हुआ मुझे बिल्कुल ही याद नहीं है। डॉक्टर्स का कहना है कि वो अब खतरे से बाहर है। हल्की चोटें आई है और वो जल्द ठीक हो जाएंगी। लेकिन, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चक्कर लगा रहा है और लोग काफी हैरान हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को @DiamondLouX नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!