जब PM Modi की Lata Mangeshkar से फोन पर हुई बात, जानिए क्या कहा था?- देखें ये खास Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2022, 02:25 PM IST

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान गायिका लता मंगेशकर के निधन से बेहद दुखी हैं और उन्होंने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि उन्हें अर्पित की है साथ ही कई पुरानी यादें भी ताजा की हैं।

जब PM Modi की Lata Mangeshkar से फोन पर हुई बात, जानिए क्या कहा था?- देखें ये खास Video

When PM Modi talked to Lata Mangeshkar on Phone: भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है, देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला से जाने जानी वाली लता मंगेशकर का निधन हो गया है, राजनीतिक दलों से लेकर बॉलीवुड से जुड़े दिग्गजों ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है।

तकरीबन एक महीने तक अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ने के बाद लता मंगेशकर हार गईं, इस मनहूस खबर के आते ही बॉलीवुड के सितारे ही नहीं, बल्कि हर कोई स्तब्ध रहा गया है।

जब पीएम नरेंद्र मोदी की लता मंगेशकर से फोन पर बात हुई तो लता दीदी ने पीएम मोदी के बारे में क्या कहा? देखें वीडियो-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर रविवार सुबह शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने दुख को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते। उन्होंने ट्वीट किया, 'लता दीदी ने अपने गीतों के जरिए विभिन्न भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने दशकों से भारतीय फिल्म जगत में आए बदलावों को नजदीक से देखा। फिल्मों से परे, वह भारत के विकास के लिए हमेशा उत्साही रहीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं।'

मोदी ने कहा, 'मैं अपना दुख शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। दयालु और सबकी परवाह करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं। उनके निधन से देश में एक खालीपन पैदा गया है, जिसे भरा नहीं जा सकता। भावी पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति की पुरोधा के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मोहित करने की अद्वितीय क्षमता थी।'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे लता दीदी से हमेशा बहुत स्नेह मिला। मैं उनके साथ की गई बातों को हमेशा याद रखूंगा। मैं और देशवासी लता दीदी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। मैंने उनके परिवार से बात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ओम शांति।'लता मंगेशकर का रविवार सुबह मुंबई स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।

देश में रत्न महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन के ''राजकीय शोक'' की घोषणा की गई है। पूरे भारत में छह फरवरी से सात फरवरी तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!