Viral Video: सज-धज कर तैयार थी दुल्हन, अचानक बोली- 'मुझसे नहीं होगी शादी', क्यूट है कारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2021, 10:58 AM IST

Bride Viral Video: जरा सोचिए, शादी के वक्त कोई दुल्हन (Bride Viral Video) ये कह सकती है कि मुझसे शादी नहीं होगी? यकीनन आपक जवाब ना ही होगा। लेकिन, इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा।

Viral Video: सज-धज कर तैयार थी दुल्हन, अचानक बोली- 'मुझसे नहीं होगी शादी', क्यूट है कारण
Photo Credit: Instagram

Bride Viral Video: हर कपल अपनी शादी को सबसे खास और यादगार बनाना चाहते हैं। इसके लिए कई कपल महीनों तक तैयारियां भी करते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी शादियों के मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इसी कड़ी में शादी का एक ऐसा वीडियो (Wedding Viral Video) शेयर किया गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। क्योंकि, वीडियो में दुल्हन जिस अंदाज में शादी करने से इनकार कर रही है वो काफी क्यूट है। 

जरा सोचिए, शादी के वक्त कोई दुल्हन (Bride Viral Video) ये कह सकती है कि मुझसे शादी नहीं होगी? यकीनन आपक जवाब ना ही होगा। लेकिन, इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक दुल्हन सज-धज कर शादी के लिए तैयार है। दुल्हन को देखकर ऐसा लगता है कि कुछ समय बाद फेरे होने वाले हैं। लेकिन, अचानक वह कहती है कि मुझसे शादी नहीं हो पाएगी। दुल्हन की ये बात सुनकर लोग हैरान हो जाते हैं। लेकिन, जब कारण सामने आता है तो लोग भावुक हो जाते हैं। क्योंकि, भारी लहंगे के कारण वह कहती है कि मुझसे शादी नहीं हो पाएगी। देखें वीडियो...
 
 

क्यूट है दुल्हन का अंदाज

इस क्यूट वीडियो को देखने के बाद आपके चेहरे पर भी जरूर मुस्कान आई होगी। आलम ये है कि लोगों को दुल्हन का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'witty_wedding' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, इस क्यूट पर लोग दिल जीतने वाले कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि शादी का ये वीडियो काफी क्यूट है। जबकि, कुछ का कहना है कि अपनी शादी में वह ऐसा ही कहेंगी। तो दुल्हन का यह अंदाज आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!