2 मुंह और 4 आंखों वाली अजीबोगरीब मछली, देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2022, 02:15 PM IST

Weird Fish Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मछली का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। क्योंकि, इस मछली के 2 मुंह और 4 आंख हैं।

2 मुंह और 4 आंखों वाली अजीबोगरीब मछली, देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन, वीडियो वायरल
Photo Credit: Twitter

Fish Viral Video: ये दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी हुई है। यहां आपको कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक मछली के दो मुंह और चार आंखें हैं। आलम ये है कि इस मछली को देखकर लोग काफी हैरान हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों को तो आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है। 

आज तक आपने दो आंखों और एक मुंह वाली ही मछली देखी होगी। लेकिन, इन दिनों एक ऐसी मछली चर्चा में बनी हुई है, जो दिखने में काफी अजीब है। इस मछली ने लोगों को हैरान कर दिया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स मछली को हाथ में पकड़े हुए है। अचानक मछली अपना मुंह खोलती है। मुंह के नीचे पहले एक छोटी गुफा की तरह नजर आ रही है। वहीं, आंखों पर हल्का सा नीलापन है। कुछ लोग जहां मछली के शरीर पर घाव बता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि ये चर्नोबिल त्रासदी के रेडिएशन का शिकार है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि ये कोई घाव नहीं है अगर ऐसा होता तो मछली की अब तक मौत हो चुकी होती। देखें वीडियो...

मछली ने किया लोगों को हैरान

वीडियो (Trending Video) देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। लोगों को अब तक मछली की सच्चाई समझ में नहीं आ सकी है। विशेषज्ञ भी दो मुंह वाली मछली देखकर हैरान हैं। फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ट्विटर पर इस वीडियो को 'Holy Mother of Carp' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 54 सौ से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं। तो इस मछली पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!