Shocking: खतरनाक सांप को अचानक किस करने लगी लड़की, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 03:01 PM IST

Snake Viral Video: जिस सांप का नाम सुनते ही लोग दूर भाग खड़े होते हैं, उसी सांप को एक लड़की मजे से किस कर रही थी। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

Shocking: खतरनाक सांप को अचानक किस करने लगी लड़की, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
Photo Credit: Instagram

Snake Viral Video: इस दुनिया में हर कोई कुछ हटकर करना चाहता है, जिससे उसका नाम हो और उसकी अलग पहचान हो। कई बार तो इसके चक्कर में लोग कुछ ऐसा कर गुजरते हैं, जिसे देखकर 'दुनिया' दंग रह जाती है। कई बार तो लोग उसके लिए अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर आपको हजारों वीडियो (Video) देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, एक लड़की जिस तरह से सांप (Snake Video) को किस कर रही है उसनेइस  सबको हैरान कर दिया है। 

आमतौर पर किसी भी सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूटने लगते हैं। वहीं, जहरीले सांप को तो देखते ही लोग दूर भाग खड़े होते हैं। क्योंकि, लोगों के मन में डर रहता है कि अगर सांप ने काट लिया तो बचना मुश्किल है। हालांकि, जिसकी किस्मत अच्छी रहती है वो बच भी जाते हैं। लेकिन, इसी लड़की का अंदाज देखकर तो कुछ अलग ही लगता है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक मासूम लड़की जहरीले सांप के साथ मजे ले रही है। लड़की को देखकर ऐसा लगता है जैसे उससे उसकी गहरी दोस्ती। एक जहरीला सांप आराम से फन फैलाए बैठा है। अचानक एक लड़की उसके पास जाती है और बड़े मजे से होठों पर किस करने लगती है। देखें वीडियो...

रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर सहम गए होंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान हैं और इसे काफी खतरनाक बता रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'rasal_viper' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, 14 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं। वहीं, कई लोग मजे लेते हुए इस वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!