Bengal Poll: पांव छूने आए BJP कार्यकर्ता के PM मोदी ने खुद छू लिए पैर, Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2021, 02:09 PM IST

PM Modi kanthi rally : पीएम मोदी ने बुधवार की अपनी रैली में ममता सरकार पर तीखे हमले किए। कांठी रैली में पीएम ने कहा कि दो मई को ममता सरकार की विदाई तय है और इसी के साथ राज्य में 'असली परिवर्तन' होगा।

Bengal Poll: पांव छूने आए BJP कार्यकर्ता के PM मोदी ने खुद छू लिए पैर, Video

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की अपनी कांठी रैली के दौरान पार्टी के एक कार्यकर्ता का पैर छूकर एक नायाब उदाहरण पेश किया। दरअसल, मंच पर पैर छून के लिए आगे बढ़े एक कार्यकर्ता के पैर उन्होंने खूद छू लिए। भाजपा ने इसका वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा ने लिखा है कि 'यह संस्कार का भाव है, भाजपा एक ऐसा सुसंस्कृत संगठन है जहां कार्यकर्ताओं में एक-दूसरे के प्रति समान संस्कार का भाव रहता है।' पीएम मोदी ने बुधवार की अपनी रैली में ममता सरकार पर तीखे हमले किए। कांठी रैली में पीएम ने कहा कि दो मई को ममता सरकार की विदाई तय है और इसी के साथ राज्य में 'असली परिवर्तन' होगा। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ममता दीदी का 'खेल' समझ गई है। 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटों के लिए इस बार आठ चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च को होगी। इस चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!