Optical Illusion: पहाड़ी पर सामने ही बैठा है तेंदुआ, सिर्फ जीनियस ही खोज पाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 08:18 PM IST

Optical Illusion: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक तेंदुआ छिपा हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तेंदुआ आंखों के सामने होने के बाद भी लोगों को नजर नहीं आ रहा है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स एक-दूसरे के दिमाग की परीक्षा ले रहे हैं।

Optical Illusion: पहाड़ी पर सामने ही बैठा है तेंदुआ, सिर्फ जीनियस ही खोज पाएंगे
Photo Credit: People

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आंखों के धोखे वाली बहुत सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। ऐसी तस्वीरों में कुछ न कुछ रहस्य छिपे होते हैं। लोगों को इन रहस्यों का पता लगाना होता है। किसी आम आदमी के लिए इन तस्वीरों में छिपे रहस्यों के बारे में पता लगाना बहुत मुश्किल होता है। खुद को तेज दिमाग वाला समझने वाले लोगों के लिए भी कई बार इन रहस्यों को सुलझाना मुश्किल हो जाता है। 

आंखों को धोखा देने वाली तस्वीर

दरअसल, इन तस्वीरों को किसी खास एंगल से खींचा जाता है। इस कारण इसमें छिपे रहस्य भले ही आंखों के सामने हों, लेकिन उन्हें खोजना काफी मुश्किल हो जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक तेंदुआ छिपा हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तेंदुआ आंखों के सामने होने के बाद भी लोगों को नजर नहीं आ रहा है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स एक-दूसरे के दिमाग की परीक्षा ले रहे हैं।

लाल घेरे में देख सकते हैं तेंदुआ

इन तस्वीरों की खास बात यह होती है कि इनसे लोगों के दिमाग की अच्छी कसरत हो जाती है। जो तस्वीर सामने आई है, वह एक बड़े से पहाड़ की है। इस पहाड़ में हर तरफ बर्फ जमी हुई है। इसमें नजर के ठीक सामने ही तेंदुआ बैठा हुआ है। हालांकि यह किसी को भी नजर नहीं आ रहा है। खुद को जीनियस समझने वाले लोग बीस सेकंड के अंदर तेंदुआ खोजने की बात कर रहे हैं, लेकिन जब खोजने की बारी आ रही है तो उनके दिमाग का भी दही हो जा रहा है। अगर आप अभी तक तेंदुआ ढूंढ नहीं पाए हैं, तो परेशान बिल्कुल भी ना हों। नीचे हम एक तस्वीर डाल रहे हैं, उसमें लाल घेरे में आप तेंदुआ देख सकते हैं।

leopard

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!