Viral Video: अब ये नमकीन बेचने वाला बना इंटरनेट सेंसेशन, बेचने के अंदाज पर फिदा हुई जनता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 12:07 PM IST

Namkeen Wala Viral Video : सोशल मीडिया पर एक नमकीन बेचने वाला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिस अंदाज में वो नमकीन बेच रहा है उसे देखकर लोग दंग रह गए।

Viral Video: अब ये नमकीन बेचने वाला बना इंटरनेट सेंसेशन, बेचने के अंदाज पर फिदा हुई जनता
Photo Credit: Twitter

Namkeen Wala Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में कब, कौन फेमस हो जाए और कब, किसकी किस्मत चमक जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? पिछले दिनों 'कच्चा बादाम' गान गाकर एक मूंगफली बेचने वाला भुबन वैद्यकर रातोंरात स्टार बन गए थे। उनके गाने पर लाखों वीडियो (Viral Video) बन और कई लोग तो नकल कर फेमस हो गए। वहीं, अब एक नमकीन बेचने वाला इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है। जिस अंदाज में वो नमकीन बेच रहा है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है और उसका वीडियो (Trending Video) सोशल मीडया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। 

ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं है। लेकिन, जिस अंदाज में ये शख्स नमकीन बेच रहा है उसे देखकर आप भी उसके फैन हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो भोपाल का है, जहां एक शख्स स्कूटर पर बैठकर नमकीन बेच रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह अनोखे और अतरंगी अंदाज में वो नमकीन बेच रहा है। पहली बार में तो आपको लगेगा ये कोई गाना गा रहा है, लेकिन जब गौर से सुनेंगे तो पता चलेगा कि ये अलग-अलग नमकीन का नाम ले रहा है। आलम ये है कि अपने अंदाज से इस नमकीन बेचने वाले ने सोशल मीडिया का पार बढ़ा दिया है। देखें वीडियो...

नमकीन बेचने का अनोखा अंदाज

शख्स का अंदाज देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@manishbpl1' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए शख्स ने कैप्शन में लिखा, 'भोपाली नमकीन वाला... भोपाल में टैलेंट की कमी नहीं... आप ही देखिए किस गज़ब अंदाज से जनाब नमकीन बेच रहें हैं...' इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, तारीफ करते हुए लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि भाई ने दिल जीत लिया। तो किसी का कहना है कि गजब का टैलेंट है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!