Video: स्विमिंंग पूल में मजे कर रही थीं लड़कियां, तभी जो हुआ पूरी जिंदगी नहीं भूलेंगी वो हादसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 06:00 AM IST

Shocking Video: तीन लड़कियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो होता है, वह देखकर आपकी सांसें अटक जाएंगीं।

Video: स्विमिंंग पूल में मजे कर रही थीं लड़कियां, तभी जो हुआ पूरी जिंदगी नहीं भूलेंगी वो हादसा
Photo Credit: Instagram

Shocking Video: आपने अक्सर देखा होगा कि गर्मी के सीजन में लोग स्विमिंग पूल में जाकर नहाने का लुत्फ उठाते हैं। स्विमिंग पूल में नहाना काफी मजेदार होता है। इस दौरान लोग जमकर एंजॉय करने के साथ-साथ कई हरकतें करते हैं। कुल लोग स्टंट भी दिखाने लगते हैं। ऐसा करने के दौरान कई बार वह हादसे का भी शिकार हो जाते हैं। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो होता है, वह देखकर आपकी सांसें अटक जाएंगीं।

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आप देश सकते हैं कि दो लड़कियां स्विमिंग पूल में नहाने गई होती हैं। इस दौरान वह जमकर मस्ती करती नजर आती हैं। हालांकि, स्विमिंग पूल में मस्ती के दौरान वह दोनों एक गलती कर जाती हैं। फिर उन्हें इस गलती का ऐसा खामियाजा भुगतना पड़ता है, जिसे वह जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां जब स्विमिंग पूल में मस्ती कर रही होती हैं, तभी पीछे मुड़कर देखने पर उनके होश उड़ जाते हैं। देखें वीडियो- 

हैरान करने वाला वीडियो

दरअसल, दोनों लड़कियां स्विमिंग पूल स्लाइड का लुत्फ उठाने पहुंची होती हैं। दोनों स्लाइड पर आराम से फिसलती आ रही होती हैं। इस बीच एक तीसरी लड़की फुल स्पीड में स्लाइड पर फिसलती हुई नीचे आती है। इसके बाद वह दोनों लड़कियों को जोरदार टक्कर मारती है। इससे तीनों लड़कियां एक हादसे का शिकार हो जाती हैं। यह वीडियो देखने में बहुत ही भयावह है। जिस तरह से तीनों लड़कियां हादसे का शिकार होती हैं, उसे देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें बहुत गंभीर चोट आई होगी। वीडियो को punjabi_industry नाम के इंस्टाग्राम पेज से अपलोड किया गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!