Viral: घोड़े पर खाना लेकर निकला डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 09:58 AM IST

Delivery Boy Viral Video: सोशल मीडिया पर एक डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो घोड़े से खाने की डिलीवरी कर रहा है। लोगों को यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Viral: घोड़े पर खाना लेकर निकला डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो
Photo Credit: YouTube

Delivery Boy Video: सोशल मीडिया (Social media) पर आपको रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो को देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, जबकि कुछ वीडियो को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं। इसी कड़ी में एक डिलीवरी ब्वॉय का ऐसा वीडियो सामने आया है, जो ना केवल लोगों का दिल जीत रहा है बल्कि लोग उसकी तारीफ भी कर रहे हैं। क्योंकि, डिलीवरी ब्वॉय घोड़े से खाने की डिलीवरी करने निकला है। 

दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई का है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं हल्की बारिश हो रही है। हर तरफ गाड़ियां चल रही हैं। उसी बीच एक डिलीवरी ब्वॉय सफेद घोड़े पर सवार होकर मस्त अंदाज में आता है। इतना ही नहीं उसके कंधे पर खाने का बैग भी है। जिसे देखकर साफ पता चलता है कि वो खाने की डिलीवरी करने जा रहा है। जिसने भी उस डिलीवरी ब्वॉय को देखा एक पल के लिए दंग रह गया। इतना ही नहीं लोग शख्स का वीडियो भी बनाने लगे। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो को जमकर शेयर भी करने लगे। देखें वीडियो...  

डिलीवरी ब्वॉय का अनोखा अंदाज

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग अपने-अपने अंदाज में इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच घोड़ा एक अच्छा विकल्प है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि डिलीवरी ब्वॉय का अंदाज काफी यूनिक है। यूट्यूब पर इस वीडियो को 'Just a vibe' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। यहां आपको बता दें कि इससे पहले भी डिलीवरी ब्वॉय का इस तरह का वीडियो सामने आ चुका है। तो आपको डिलीवरी ब्वॉय का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!